पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर | पुलिस ने मिठड़ी पट्‌टा गांव की नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी भगवानसहाय के अनुसार उक्त मामले में दीवानसिंह (22) पुत्र गोपीराम मेघवाल निवासी मिठड़ी पट्‌टा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि छह अप्रैल को मिठड़ी पट्‌टा के एक जने ने रिपोर्ट दी थी कि रात को उसकी 17 वर्षीय पुत्री बिना बताए घर से चली गई। पुलिस ने उक्त नाबालिग को 10 अप्रैल को अजमेर से दस्तयाब कर मेडिकल मुआयना करवाया और कोर्ट में 164 के बयान करवाने के बाद परिजनों को सौंपा था।

खबरें और भी हैं...