जिला बनाने की मांग के लिए धरना जारी
सुजानगढ़ | सुजला महासत्याग्रह समिति की ओर से सुजला जिला बनाने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर दिया जा रहा सांकेतिक धरना सोमवार को 103वें दिन भी जारी रहा। धरने पर धनराज आर्य, किशोरदास स्वामी, मधुसूदन अग्रवाल, नरेंद्र गुर्जर, मो. इलियास खान, पीथाराम ज्याणी,जितेंद्र भार्गव एवं विजयपाल श्यारोण आदि बैठे। धरनार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार सुशील कुमार सैनी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया।