पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • बीकानेर के केवलिया व सहगल को सूरजमल साहित्य पुरस्कार

बीकानेर के केवलिया व सहगल को सूरजमल साहित्य पुरस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर | साहित्य समिति की ओर से सोमवार को ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर सूरजमल मोहता साहित्य पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि साहित्यकार भगवान अटलानी थे। ब्रकु शोभा बहन व चूरू के वरिष्ठ साहित्यकार भंवरसिंह सामौर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रतन कुमार सांभरिया जयपुर थे।

सूरजमल मोहता साहित्य पुरस्कार वर्ष 2017 मदन केवलिया बीकानेर तथा 2018 का पुरस्कार बीकानेर के ही साहित्यकार हरदर्शन सहगल को प्रदान किया गया। मोहता समूह चेयरमैन श्रीवर्धन मोहता व समिति अध्यक्ष डॉ. रामकुमार घोटड़ ने 11 हजार रुपए पुरस्कार राशि प्रदान की। मातुसिंह राठौड़, डॉ. राजकुमार कुल्हरि, संतलाल वर्मा का भी अभिनंदन किया गया। अतिथियों ने ‘सहारा पत्रिका’ के विशेषांक का विमाचेन किया। कार्यक्रम में चूरू, तारानगर, बीकानेर, जयपुर, पिलानी, झुंझुनूं, फतेहपुर आदि से साहित्यकार पहुंचे। पुरूषोतमदेव पांडिया ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. रामकुमार घोटड़ ने आभार व्यक्त किया। संचालन अनिल शास्त्री ने किया।

खबरें और भी हैं...