पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ह्रदय रोग जांच शिविर में 225 लाभांवित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साहवा | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सोमवार को मेट्रो मास हॉस्पिटल जयपुर के सहयोग से निशुल्क ह्रदय रोग जांच शिविर लगाया गया। शिविर में जयपुर के ह्रदय राेग विशेषज्ञ डॉ. हरीराम महरिया ने 225 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर परामर्श दिया। डॉ. महरिया ने बताया कि शिविर में सीने व बांए हाथ में दर्द, सांस फूलना, घबराहट या बैचेनी रहना, चलने पर सीने मे दर्द आना, बीपी, डायबिटीज, कोलेस्ट्रोल बढ़ने जैसी बीमारियों के रोगियों की जांच कर परामर्श दिया गया व जरूरतमंद रोगियों को दवा भी उपलब्ध करवाई गई। शिविर में कंपाउडर लालचंद कस्वा, करणीदान चारण, हजारी सैनी, रामस्वरूप कस्वा, देवीलाल जाखड़, सुरेंद्र प्रजापत, रणधीरसिंह नाई, सज्जन नाई, साबीर खान, राजेश आदि ने सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...