पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • सादुलपुर के वार्ड 13 में कांग्रेस सचिव पूनिया का अभिनंदन

सादुलपुर के वार्ड 13 में कांग्रेस सचिव पूनिया का अभिनंदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर | कांग्रेस प्रदेश सचिव व एआईसीसी सदस्य कृष्णा पूनिया का रविवार रात को वार्ड 13 स्वामियों की ढाणी में फलों से तोलकर अभिनंदन किया गया। सुर्जनसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में खातून भाटी ने पूनिया का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर पूनिया ने कहा कि जाति और धर्म के नाम पर लड़ाने वाली ताकतों का संगठित होकर मुकाबला करना होगा। क्षेत्र में आए दिन अपराध बढ़ रहे हैं, वहीं सांसद व विधायक झूठी वाही-वाही लूट रहे हैं। इस मौके पर देवकरण स्वामी, पवन स्वामी, सुरेश, अजय, राधेश्याम, भजनलाल, अनवर भाटी, हाजी अलीशेर, हैदर अली, सुलेमान, पार्षद पवन सैनी, महासचिव नारू लुहार, गणेश पारीक सहित अन्य लोग उपस्थित थे। संचालन मुश्ताक प्रधान ने किया।

खबरें और भी हैं...