तांबाखेड़ी में अंबेडकर जयंती मनाई
सादुलपुर | गांव तांबाखेड़ी में रविवार शाम को संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। विधायक मनोज न्यांगली मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष देईराम मेघवाल ने की। पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र मेव, सुरेश पूनिया, राजपाल, एडवोकेट हरदीप सुंदरिया, बलवीर मेहरा, इंद्रसिंह खरोड़ ने भी विचार व्यक्त किए। भीम गायकार रामनिवास खींची ने बाबा साहेब पर गीत प्रस्तुत किया। विधायक का ग्रामीणों ने सम्मान किया। डॉ. अंबेडकर युवा चेतना संस्था रावतसर कुंजला की ओर से रैली निकाली गई। अध्यक्ष संजय कुमार, संजय मेहरिया, पूर्णमल, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।