पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कराटे में पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर | जयपुर में हुई चौथी इंटरनेशनल कराटे खेल प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का राजगढ़ पहुंचने पर स्वागत किया गया। छोटूराम एमएमए एकेडमी की ज्योति मेघवाल ने 43 केजी भार वर्ग में, दिवेश सैन ने 54 केजी में, लक्ष्य शर्मा ने 58 केजी व पंकज ने 64 केजी में गोल्ड मेडल जीता है। खिलाड़ियों का बसपा जिलाध्यक्ष देईराम मेघवाल, कराटे के जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र पटीर, कोच चिमनाराम सुंडा , विजेंद्र खटौड़, आशीष मेघवाल, जगदीश, चंद्रभान नायक, जोगेंद्र सुंडा ने सम्मान किया।

खबरें और भी हैं...