रीट: स्नातक के अंकों का अनुपात कम हो
चूरू | सिद्धमुख उप तहसील के खेल मैदान में सोमवार को रीट संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में तहसील अध्यक्ष सुनील नैण ने बताया कि राजस्थान राज्य की भर्तियों में बाहरी राज्यों का आरक्षण कम करने के लिए मंत्रीमंडल समिति से मिलेंगे। तहसील संयोजक विकास चाहर ने बताया कि रीट लेवल दो में स्नातक अंकों का अनुपात कम करवाने के लिए जयपुर में बेरोजगारों की ओर से प्रदर्शन भी किया जाएगा।