पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घरेलू आग से निबटने दिया प्रशिक्षण

घरेलू आग से निबटने दिया प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घरेलू आग से निबटने दिया प्रशिक्षण

विजयपुर| एनएफएल विजयपुर स्थित केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई अग्निशमन सेवा द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान चलाए जा रहे अग्नि जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को घरेलू आग से निबटने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्ष निवेदिता शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में टाउनशिप की गृहिणी महिलाओं को घरेलू आग और इसके निवारण से जुड़ी जानकारी दी गई। इस मुद्दे पर क्विज प्रतियोगिता भी कराई गई। दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों व एनएफएल अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए फायर फाइटिंग क्लास व कई प्रतियोगिताएं भी कराई गई। इसका संचालन मुख्य प्रबंधक (फायर एंड सेफ्टी) आई एस पंचपाल, सीआईएसएफ के सहायक कमाण्डेंट (अग्नि) नरेश कुमार, निरीक्षक अरूण कुमार मिश्रा और उनके बल की देखरेख में कराया गया।

खबरें और भी हैं...