तात्या टोपे बलिदान दिवस मनाकर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
तात्या टोपे बलिदान दिवस मनाकर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
विजयपुर| एनएफएल विजयपुर में तात्या टोपे का बलिदान की शहीदी दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य महाप्रबंधक एस के शुक्ला ने शहीद तात्या टोपे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि शहीदों को सही मायने में श्रद्धांजलि तब होगी, जब हम में एकता होगी और समाज के सभी वर्गों को परस्पर उनके कमियों सहित हम उन्हें स्वीकार करेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन डी बी डोंगरे, अध्यक्ष कर्मचारी यूनियन जी के सोनी, अध्यक्ष आफिसर एसोसिएशन आर के रघुवंशी, अध्यक्ष एससी/एसटी बी एम ढाले के अलावा बड़ी संख्या में एनएफएल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।