विजयपुर| सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार सेवाएं लड़खड़ाने से बैंकिंग कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। वहीं लोगों को नेटवर्क नहीं मिलने से परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। दरअसल एनएफएल विजयपुर क्षेत्र व ग्रामीण इलाकों में बीएसएनएल की सेवाएं पिछले कई महीनों से आए दिन खराब हो जाती है। जबकि टेलीफोन एक्सचेंज में भी ताले लगे रहते हैं।
राघौगढ़ से सप्ताह में एक दिन कोई कर्मचारी आता है तो मशीनें चेक कर चला जाता है। इससे अधिकारी- कर्मचारियों सहित आम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बीएसएनएल की ब्रॉड बैंड, लैंडलाइन और मोबाइल आदि सेवाओं में बार- बार खराबी आ रही है। रोजाना ही ऐसी स्थिति बनती है जब लैंडलाइन काम नहीं करते तो कई बार मोबाइल पर बात करते हुए ही अचानक नेटवर्क गायब हो जाता है। इससे न सिर्फ लोग अपने परिचितों से बतिया पा रहे हैं।
वहीं बैंक में लिंक फेल होने की समस्या हो रही है। ऐसे में न तो एटीएम से रुपए निकल पाते हैं और न ही बैंक का सर्वर ही ठीक से काम करता है। राशि ट्रांसफार्मर करने, आहरण करने, पासबुक में एंट्री करने में दिक्कतें हो रही है।
ब्रॉडबैंड के काम नहीं करने से लोगों को इंटरनेट सेवा का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है।