विजयपुर| एनएफएल विजयपुर निवासी अर्चना मर्सकोले पुत्री आरएस मर्सकोले दिल्ली मप्र उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित सिविल जज-2 की परीक्षा उत्तीर्ण कर सिविल जज-2 बनी हैं। अर्चना दिल्ली पब्लिक स्कूल विजयपुर की 12वीं क्लास की छात्रा रहीं हैं। उन्होंने यह परीक्षा प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण की है। अर्चना ने बीएएलएलबी की डिग्री नेशनल ला इंस्टीट्यूट भोपाल से सन 2016 में हासिल की थी।