- Hindi News
- National
- सड़क पर पार्किंग, बसें भी भरती हैं यहीं से सवारियां, रोज बन रहे जाम के हालत
सड़क पर पार्किंग, बसें भी भरती हैं यहीं से सवारियां, रोज बन रहे जाम के हालत
भास्कर संवाददाता| मधुसूदनगढ़
कस्बे में रोजाना घंटों तक सड़कों पर जाम लगा रहता है। कारण यह है कि कस्बे में बायपास होने के बावजूद वाहन कस्बे में प्रवेश होकर निकल रहे हैं। भारी वाहनों के कस्बे में आगमन एवं बाहरी वाहनों के सड़क पर खड़े होने से ऐसे हालात बन जाते हैं। कस्बे में इन दिनों फसल की आवक होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रालियों का भी आवागमन बढ़ गया है। जिससे भीड़ भरे इलाकों में वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
एक ही मार्ग पर हैं प्रमुख कार्यालय व संस्थान : कस्बे के भोपाल मार्ग पर कृषि मंडी, धर्मशाला, स्टेट बैंक, मालवा ग्रामीण बैंक, हायर सेकेंडरी स्कूल, शासकीय रेस्ट हाउस, एवं समर्थन मूल्य केंद्र भी इस पर होने से यहां ट्रैक्टर ट्रालियों और अन्य वाहनों का आना जाना लगा रहता है। जिससे जाम के हालात बनते हैं। लोगों ने शांति समिति की बैठक में पुलिस बल तैनात कराने की मांग भी की गई, ताकि मार्ग बाधित न होने पाए और यातायात सुगम बना रहे। वहीं पुलिस बल तैनात नहीं होने विवाद की स्थितियां बन जाती हैं।
अतिक्रमण से भीड़ भरे इलाकों में वाहनों को निकलने में हो रही परेशानी
कस्बे में लंबे समय से एक सुविधायुक्त बस स्टैंड बनाए जाने की मांग की जा रही है
कस्बे में भारी वाहनों के आने के कारण इस तरह लग रहा रोज जाम।
अधूरे निर्माण से बाधित हो रहा आवागमन, रोज लगती है वाहनों की लंबी कतार
आवन/राघौगढ़| फोरलेन निर्माण के चलते साडा काॅलोनी के पास बनने वाले फोरलेन पुल निर्माण के कारण रोजाना क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। निर्माण कार्य के चलते क्षेत्र में वाहनों को वन-वे करके निकाला जा रहा है। यह मार्ग संकरा और एक तरफ से चालू होने के कारण रोजाना जाम के हालात पैदा हो रहे हैं। वहीं निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है और वाहनों को निर्माणाधीन पुल के पास निकाले जाने की वजह से यहां रोजाना जाम के हालात बन रहे हैं। साडा काॅलोनी वाले क्षेत्र में राघौगढ़ से आने वाले वाहनों की संख्या व गेल एनएफएल से आने जाने वाले वाहनों और टैंकरों भी निकलते हैं। वहीं वाहनों को निर्माणाधीन फोरलेन के ओवर ब्रिज के नीचे से होकर दूसरी तरफ होकर एकमात्र संकरे रास्ते से निकाला जाने के कारण क्षेत्र में यह समस्या पैदा हो रही है। जिससे भारी वाहन यहां धीमी गति से निकलते हैं। इस वजह वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
साडा काॅलोनी के पास लगी वाहनों की कतार।
बस स्टैंड नहीं होने से बन रही समस्या
कस्बे में स्थाई बस स्टैंड नहीं होने के कारण भी समस्या ट्रैफिक समस्या बनी हुई। कस्बे में लंबे समय से एक सुविधायुक्त बस स्टैंड बनाए जाने की मांग की जा रही है। जिसके लिए भूमि भी चयनित की गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। कस्बे में प्रतिदिन 100-125 यात्री वाहनों व अन्य वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में कस्बे में जाम के हालात पैदा हो जाते हैं। ऐसे में प्रमुख बाजार में रोजाना ट्रैफिक जाम की स्थितियां बनती है।
अतिक्रमण के कारण भी लगता है जाम
कस्बे में बढ़ते अतिक्रमण की स्थिति यह है कि लोग कहीं भी खाली जगह देखते हैं वहां अस्थाई कब्जे कर लेते हैं। कुछ समय बाद यह पक्के में बदल दिए जाते हैं। ऐसे में चौड़ी सड़कें भी महज 7 से 8 फीट रह जाती हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को परेशानियों के रूप में उठाना पड़ रहा है।