पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अध्यापक ने बच्चे को पीटा अस्पताल में किया दाखिल

अध्यापक ने बच्चे को पीटा अस्पताल में किया दाखिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुढ़ेडा खालसा गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में एक अध्यापक ने आठवीं कक्षा के बच्चे को गुस्से में ऐसा पीटा कि बच्चा दो दिन से अस्पताल में ही भर्ती है। बच्चे के चाचा रामेश्वरदास ने बताया कि उसका भतीजा सागर गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय की आठवीं कक्षा में पढ़ता है। बुधवार को विद्यालय के ही एक अध्यापक ने बच्चे को पीट दिया। जिसकी वजह से वह बेहोश हो गया। बच्चे को पहले निगदू के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे तरावड़ी रेफर कर दिया गया। रामेश्वरदास ने बताया कि बुधवार से उसका भतीजा तरावड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती है। सागर को बुधवार रात होश आया है। लेकिन अभी तक डॉक्टरों ने उसे छुट्टी नहीं दी है। रामेश्वरदास ने बताया कि अध्यापक के खिलाफ निगदू चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी है। लेकिन अभी तक अध्यापक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा अभी अस्वस्थ है। इसलिए अभी बच्चे के बयान नहीं हो। बच्चे के बयान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। निगदू चौकी इंचार्ज, राकेश कुमार ने बताया कि जब बुढेडा खालसा गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के हेड मास्टर से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

खबरें और भी हैं...