कस्बे के पावर हाउस में शनिवार को बिजली निगम का खुला दरबार लगाया गया। जिसमें निगम के पदाधिकारियों ने निगदू सहित कारसा डोड, रायसन, दयानगर, पस्ताना, पतनपुरी, बीड़ बड़ालवा, कोयर गांव के उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी। निगम के एक्सईएन वीके गोयल ने बताया कि खुले दरबार में नए कनेक्शन की कुल 29 फाइलें और कनेक्शन का लोड बढ़ाने संबंधी 2 फाइलें जमा हुई। इसके अलावा बकाया बिलों का 70 हजार रुपए जमा हुआ। उन्होंने बताया कि खुले दरबार में विभाग से संबंधित 9 शिकायतें आई। जिनका मौके पर निपटान कर दिया गया। इस मौके पर एसडीओ आरबी जांगड़ा, सीसी दीपक अरोड़ा, जेई राजपाल, चिरंजीलाल, पवन कुमार, विजय, राजेंद्र कुमार, जसबीर कोयर, संजीव, बिहारी लाल, शुभम, काला, राजा मौजूद रहे।