मोदी सरकार आने के बाद देश में गरीब वर्ग का रहना मुश्किल : मान
भास्कर संवाददाता| निहालसिंहवाला
केंद्र मे मोदी की सरकार आने के बाद देश मे रहने वाली अल्पसंख्यक कौमे व गरीब वर्ग रंगरेटे सिखों का हिंदुस्तान मे रहना मुश्किल हो गया है। ये विचार अकाली दल अमृतसर के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद सिमरजीत सिंह मान ने बुधवार को गांव कुस्सा मे स्व: सुखचैन सिंह लाडी व रौंता मे रूप सिंह के गृह मे विशेष तौर पर बातचीत करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की ओर से फैलाई जा रही अराजकता और अल्पसंख्यकों के दमन की नीतियां इंसाफ पसंद लोगों के लिए बड़ा ही चैलेंज है। मान ने कहा कि केंद्र हकुमत के सहारे हिंदू कट्टरवाद व रेडिकल ताकतों के हौंसले यहां तक बढ़ गए हैं कि देश के अलग अलग राज्यों मे मुसलमान, इसाई, सिख व दलित रंगरेटे सिखों की बेटी बहनों से सरेआम जबरदस्ती विवाह, मारपीट व बेइज्जती करने की घटनाएं बढ़ रही हैं। यही नहीं यूपी मे एमएलए की ओर से दलित बीबी से जबरदस्ती विवाह करना,जम्मू के कठुआ मे गुज्जर मुसलमान मासूम बच्ची से सामूहिक बलात्कार करने के बाद बेरहमी से कत्ल कर देना व गुजरात मे एक दलित नौजवान को इस करके कत्ल कर देना कि वो घोड़े की सवारी कर रहा था व उसके घोड़े को भी मार दिया गया। ऐसी और भी कई घटनाएं है जो हिंदुस्तान मे हिंदुत्व कट्टरवाद की हैं। इस मौके पर पार्टी के जरनल सचिव महिन्द्रपाल सिंह, जिला प्रधान हरपाल सिंह,सुखदेव सिंह,जोगा सिंह,हैपी सिंह,अमरजीत कौर,बलजिन्द्र कौर,दलजीत सिंह फौजी,मंदर सिंह व अन्य हाजिर थे।(भूषण)
गांव कुस्सा मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिमरजीत सिंह मान।