खिलेश्वरी को स्मार्ट कार्ड व उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिला
निकुम|ग्राम देवरी (द) की 42 वर्षीय खिलेश्वरी साहू की सुध अब प्रशासन ने ली है। उन्हें उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन व चूल्हा महिला व बाल विकास विभाग ने दिया। वहीं इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्मार्ट कार्ड दिया। खिलेश्वरी साहू कुपोषित होने के साथ-साथ टीबी मरीज है। जिन्होंने इलाज के लिए घर व पुस्तौनी जमीन को बेच दिया। दूसरे के घर में आश्रय लेकर गुजारा कर रही है। अब समाजसेवी संगठन मदद के लिए आगे आए। इलाज के लिए आर्थिक सहयोग किया। प्रशासन ने भी गंभीरता से लेते हुए स्मार्ट कार्ड के साथ गैस कनेक्शन दिया।