न्यू ब्राईट स्पोर्ट्स एसोसिएशन कोहका द्वारा बजरंग पारा कोहका में एक दिवसीय संभाग स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में कोहका बी की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसमें कोहका की ए औ बी दो टीम शामिल हुई। फाइनल मुकाबला भी दोनों ही टीमों के बीच खेला गया। जिसमें कड़ी टक्कर में कोहका बी ने कोहका ए को 2-0 से मात देकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
इस प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग के शिवनी, नंदौरी, नगपुरा, निकुम, हथखोज, भाटापारा, बांधाबाजार, कोहका ए, कोहका बी, पुरानी बस्ती, चंद्री बंद नवागांव ए व बी, गुड़ेली, डुंडेरा, ओटेबंद, जेवरा भाटा और लिटिया की टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसमें कोहका बी की टीम विजेता बनी। तीसरे स्थान के लिए नंदौरी और नगपुरा के बीच मैच खेला गया। जिसमें नगपुरा ने जीत दर्ज की।