निकुम. संविलयन की मांग को लेकर अभियान चलाते क्षेत्र के शिक्षाकर्मी।
निकुम|शिक्षाकर्मी संविलियन को लेकर लगातार अभियान चला रहे हैं। मंत्री रमशीला साहू के विधानसभा क्षेत्र निकुम, अंडा व चंद्रखुरी संकुल के निकुम, आमटी, विनायकपुर, कुथरेल, कोनारी, भरदाकला, आलबरस, जंजगिरी, रुदा, खाड़ा में सप्ताह भर से शिक्षाकर्मी संघ विधानसभा मिशन, हमारा संविलयन का नारा चौक-चौराहों पर दे रहे हैं। साथ ही अपने घरों में वाल पेंटिंग कर रहे हैं। 26 मई को संविलयन संकल्प सभा दुर्ग में शामिल होंगे। जिसमें शिक्षाकर्मी के पीड़ित परिवार मांग, अनुकंपा नियुक्ति, गंभीर बीमारी, वेतन विसंगति, समय पर वेतन भुगतान न होना, पदोन्नति ना होने की समस्या को बताएंगे। इसमें ब्लाॅक अध्यक्ष किशन देशमुख सहित शिक्षाकर्मी नारद साहू, संदीप देवांगन, चेतन साहू, दुष्यंत साहू, होमत सुधाकर, तामेश्वर देशमुख, संजय चन्द्राकर, राजेश चन्द्राकर, पंचराम देवांगन, उत्तम भारती, मंशाराम, मिलेश्वर देशमुख, रघुनाथ देशमुख शामिल हाेंगे।