पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • जिंदगी भर की रोगियों की सेवा अब देहदान, पत्नी की भी घोषणा

जिंदगी-भर की रोगियों की सेवा अब देहदान, पत्नी की भी घोषणा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम निकुम के सेवानिवृत्त औषधालय सेवक 80 वर्षीय बुधेलाल साहू जीवन भर मरीजों की सेवा की। संसार से जाते-जाते अपने शरीर को मेडिकल स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए दान कर दिया। बुधेलाल का निधन शुक्रवार को हो गया। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार शरीर को भारतीय मेडिकल कॉलेज काे दान में दे दिया गया। देहदान करने में पुत्र गजेन्द्र साहू व लोकेश्वर साहू व पौत्र दिलीप कुमार साहू ने सहयोग किया।

बुधेलाल कहा करते थे कि जीवन का दूसरा अर्थ सेवा है। संसार में कुछ ऐसे काम करना चाहिए कि दूसरों को लाभ हो। इस शरीर को जलाने के बजाए मेडिकल कॉलेज को दान में दी जाए तो बच्चों का काम आ सकता है। पति से प्रेरित होकर बुधेलाल की प|ी सुखबती ने भी देहदान करने की घोषणा पूर्व में कर चुकी है। पूर्व जिला पंचायत माधवप्रसाद देशमुख, टिकेश्वरी देशमुख, दीपनारायण यादव,जयप्रकाश देशमुख, चंदन साहू, द्रोण साहू ने कहा है कि बुधेलाल ने जीवन भर लोगों की सेवा की। देहदान कर अन्य लोगाें के लिए मिसाल पेश की है।

बुधेलाल साहू

खबरें और भी हैं...