निमाज कस्बे में हाई वॉल्टेज से कई घराें में जले बिजली के उपकरण
निमाज | कस्बे में रविवार सुबह बिजली के हाई वॉल्टेज से कई बिजली उपकरण जल गए। कस्बे के वार्ड नंबर 4 के वार्डपंच गणपत जोशी व राजेश वाल्मीकि ने बताया कि रविवार सुबह अचानक बिजली के हाई वॉल्टेज से करीब दर्जन भर घरों में टीवी,फ्रिज,कूलर,पंखे व पानी की मोटर आदि जल गए।