शिविर में 217 दिव्यांगों को दिए उपकरण
कस्बे के बस स्टैंड स्थित सेठ मेघराज ठोलिया स्कूल में भगवान महावीर विकलांग समिति जयपुर व जैन परमार्थ सेवा ट्रस्ट निमाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय नि:शुल्क दिव्यांग उपकरण शिविर के पहले दिन 217 दिव्यांगों को नि:शुल्क उपकरण वितरित किए गए। शिविर का शुभारंभ पूर्व सरपंच भगवतीसिंह उदावत व समाजसेवी तेजराज भंडारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अजमेर समिति के संयुक्त सचिव सुरेश मेहरा ने बताया कि जयपुर समिति के संस्थापक डी आर मेहता के आदेशानुसार जैतारण व सोजत विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांगों को चिन्हित कर पहले दिन 36 ट्राइसाइकिल, 15 व्हील चेयर, 16 कैलिपर्स, 11 कृत्रिम हाथ, 23 जयपुर फुट, 72 कान की मशीन व 41 बुजुर्ग छड़ी दी गई। इस अवसर पर पारसमल ठौलिया, शांतिलाल भंडारी, जितेंद्र जैन, नेमीचंद जैन, मुकेश जैन, गौरव जैन, संपतसिह गहलोत, घनश्याम गौड़ आदि मौजूद थे।
निमाज. आयोजित शिविर में दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए गए।