पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हैदराबाद में आकेली गांव के बाइक सवार तीन युवकों को ट्रक ने लिया चपेट में, मौके पर मौत

हैदराबाद में आकेली गांव के बाइक सवार तीन युवकों को ट्रक ने लिया चपेट में, मौके पर मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदराबाद में 4 साल से नौकरी करने वाला युवक अपने गांव आकेली से ही दो साथियों को नौकरी दिलाने के लिए 5 दिन पहले ही अपने साथ ले गया था। शुक्रवार को तीनों साथी हैदराबाद में बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। अचानक ट्रक चालक ने बाइक को चपेट में लेकर तीनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आकेली के ग्रामीणों में शोक छा गया। वहीं मृतक परिवारों में कोहराम मच गया है। शवों का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा। उनके शवों को पैतृक गांव में लाने की तैयारी भी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार निमाज कस्बे से करीब 2 किमी दूरी पर आबाद आकेली गांव का सूरजसिंह पुत्र गोविंदसिंह रावणा राजपूत करीब 4 साल से हैदराबाद के बाचपल्ली इलाके में कपड़े की दुकान पर नौकरी करता है। वह कुछ दिनों पूर्व गांव में अपने परिजनों से मिलने के लिए आया था। उसे गांव के ही दो अन्य युवकों ने भी नौकरी की इच्छा बताई थी, इस पर उसने सुभान खान पुत्र ईदु खान लौहार तथा बलवीर पुत्र आेमप्रकाश सरगरा को भी भी अपने साथ ले जाने के लिए तैयार कर लिया। यह तीनों गत 13 मई को अपने गांव से रवाना हो गए थे। 15 मई को तीनों हैदराबाद पहुंचे। यहां पर वे नौकरी के एक दुकान पर भी रह गए थे। बताया जाता है कि शुक्रवार को तीनों युवक बाइक लेकर किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे ट्रक ने तीनों को चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तीनों की पहचान होने के बाद हैदराबाद में रहने वाले मारवाड़ी परिवारों के सदस्यों ने सूरजसिंह रावणा राजपूत के दुकान मालिक को सूचना देकर बुलाया। घटना के बाद से आकेली में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

सुभान व बलवीर 10 वीं कक्षा का परीक्षा देकर निबटे थे, वे चाहते थे नौकरी करें : बताया जाता है कि सूरजसिंह व सुभान तथा बलवीर तीनों बचपन के अच्छे दोस्त है। सूरजसिंह रावणा राजपूत को पहले से ही हैदराबाद में ही नौकरी के लिए पहुंच गया था। सुभान खान तथा बलवीर सरगरा भी हैदराबाद में ही जाना चाहते थे। 10 वीं की परीक्षा होते ही परिणामों का इंतजार किए बगैर ही वे रवाना हो गए।

शायद मौत हैदराबाद बुला रही थी... 10वीं की परीक्षा देने के बाद सूरजसिंह के साथ नौकरी के लिए रवाना हो गए थे उसके दोनों दोस्त सुभान व बलवीर

घटना की जानकारी के बाद आकेली में शोक की लहर, गांव का ही एक युवक दो अन्य साथियों को नौकरी दिलाने के लिए हैदराबाद ले गया था, 13 को निमाज से रवाना हुए, 15 को हैदराबाद में पहुंचे थे

निमाज. मृतक सूरजसिंह, सुभान खान व ओमप्रकाश सरगरा।

दोपहर में बाइक पर बैठकर तीनों साथी बाइक पर कुछ काम से निकले थे, हैदराबाद के ही हाईवे पर ट्रक चालक ने तीनों को चपेट में लेकर कुचला, मौके पर ही तीनों ने दम तोड़ा

परिवार में इकलौता था सूरज, बहिनों को संभालना हुआ मुश्किल

सूरजसिंह अपने परिवार में इकलौता ही है। उसकी तीन बहनें है। इसमें एक बड़ी तथा दो छोटी है। पिता की मदद के लिए उसने हैदराबाद में नौकरी शुरू की थी। शुक्रवार को उसकी मौत की सूचना के बाद बहिनों समेत परिवार के सदस्यों को संभालना मुश्किल हाे गया।

खबरें और भी हैं...