तेज हवा से टूटी कैबल, ग्रामीणों ने जुगाड़ से किया खुद का बचाव
निंबोल | निकटवर्ती ग्राम सिनला में शनिवार को तेज हवा से कैबल टूटकर सड़क के बीच लटक गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डिस्कॉम के कर्मचारियों व लाइनमैन को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क के बीच पत्थर रखकर एक लकड़ी के सहारे कैबल को ऊपर कर दिया। इससे हर समय हादसे की आशंका लगी हुई है। भय के कारण ग्रामीणों ने इस मार्ग पर आना-जाना भी बंद कर दिया है। फोटो : भास्कर