पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन साल बाद बनेंगे हायर सेकंडरी स्कूलों के भवन

तीन साल बाद बनेंगे हायर सेकंडरी स्कूलों के भवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में चार हायर सेकंडरी स्कूल के नए भवनो को स्वीकृति मिल गई है। विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। निंबोला, बोदरली, बोरी और शहर के खैराती बाजार हायर सेकंडरी स्कूल के लिए नया भवन बनाया जाएगा। पीआईयू विभाग द्वारा भवनो का निर्माण किया जाएगा। एक से दो साल में काम पूरा होगा। अफसरो ने भवन निर्माण के लिए जरूरी कार्रवाई पूरी करके पीआईयू को जिम्मेदारी दे रही है।

चारो स्कूलो का तीन साल पहले हायर सेकंडरी में उन्नयन हुआ है। नए भवन सर्वसुविधायुक्त रहेंगे। इसमें 8 से 10 कमरे रहेंगे। स्टाफ, प्राचार्य कक्ष बनाए जाएंगे। इसके अलावा अन्य जरूरी बनाएंगे। कमरे और जगह पर्याप्त होने से विद्यार्थियों को बैठने में परेशानी नहीं होगी। बालक, बालिका और स्टाफ के लिए अलग-अलग शौचालयो का निर्माण किया जाएगा। चारो भवन 4 करोड़ 75लाख रुपए की लागत से बनाए जाएंगे। निंबोला, बोदरली, खैराती बाजार स्कूल की लागत 1-1 करोड़ रुपए है। बोरी में बनने वाले भवन की लागत 1 करोड़ 75 लाख रुपए है।

निंबोला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास देखी जमीन

निंबोला में हायर सेकंडरी स्कूल भवन निर्माण की तैयारियों के लिए अफसरो ने जगह देखी। यहां पर स्कूल का पुराना भवन सहित अन्य विभागो के भवन है। सभी भवनो को तोड़ने के बाद ही नया भवन बन सकता है। सिर्फ स्कूल भवन को तोड़कर नया भवन नहीं बनाया जा सकता है। इसके लिए एडीपीसी सैयद अतिक अली सहित अन्य ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सरकारी जमीन देखी। यहां पर भवन का निर्माण करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। खसरा, नक्षा पीआईयू विभाग को सौंप दिया है। संभवत: गांव से बाहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास ही नए स्कूल भवन का निर्माण होगा।

तीन साल पहले हुआ स्कूलो का उन्नयन

चारो हाईस्कूलो का हायर सेकंडरी में तीन साल पहले उन्नयन हुआ है। यह भवन हायस्कूल के भवनो में ही लग रहे हैं। जगह कम पड़ रही है। पर्याप्त कमरे नहीं है। अब जाकर नए भवनो के निर्माण के लिए कार्रवाई शुरू हुई है। पुराने भवनो में सुविधाएं नहीं होने के कारण विद्यार्थियों सहित स्टाफ को दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है।

निंबोला, बोदरली, बोरी और शहर के खैराती बाजार में होगा निर्माण, 4 करोड़ 75 लाख रुपए स्वीकृत

अफसरो ने निंबोला में भवन निर्माण के लिए नपती कर जगह देखी

खबरें और भी हैं...