बारिश में पटरी किनारे से जाते हैं स्टेशन
निंबोला | असीरगढ़ रेलवे स्टेशन के लिए रोड नहीं है। कच्चे रास्ते से आवाजाही करना पड़ रही है। कच्चा रास्ता होने से वाहन नहीं चलते हैं। यात्रियो को करीब एक किमी चलकर पैदल जाना पड़ रहा है। बारिश में परेशानी और बढ़ जाती है। कीचड़ के कारण रास्ता बंद हो जाता है। यात्रियों को रेलवे पटरी के किनारे से पगडंडी से हाेते हुए स्टेशन जाना पड़ता है। हर दिन 200 से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही हो रही है। रोड नहीं होने के कारण आॅटो नहीं चल रहे हैं। पिछले दो साल से रोड निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग की कार्रवाई चल रही है। अफसरों ने मौके पर नपती की थी लेकिन इसके आगे कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने कहा रोड निर्माण की जरूरत है। शासन, प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।