2 दिन में 11 चालान बनाकर 3250 रुपए जुर्माना वसूला
निंबोला | इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर निंबोला पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है। नियम विरुद्ध चलने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। रविवार और सोमवार को पुलिस ने कुल 11 चालान बनाकर 3250 रुपए जुर्माना वसूला। कार्रवाई में एएसआई एसएस चौहान, प्रधान आरक्षक अशोककुमार पटेल, शत्रुघ्न देशमुख, संदीप कैथवास, आरक्षक संजय जाधव सहित अन्य जवान शामिल थे।