पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गश्त कर रहे कर्मचारियों को हाईवे से 4 किमी अंदर मिली युवक की लाश

गश्त कर रहे कर्मचारियों को हाईवे से 4 किमी अंदर मिली युवक की लाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गश्त कर रहे वन विभाग के बीट प्रभारी और चौकीदार को इंदौर-इच्छापुर हाईवे से 4 किमी अंदर अज्ञात युवक की लाश मिली। लाश की खबर निंबोला पुलिस को दी गई। मौके पर थाना प्रभारी और एफएसएल की टीम पहुंची। मौके पर पंचनामा बनाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एएसआई सोहनसिंह चौहान ने बताया निंबोला-असीरगढ़ के बीच पीर बरूड़ की दरगाह के पीछे 4 किमी अंदर जंगल में लाश मिली है। युवक अज्ञात है। मौके पर किसी तरह का पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला है। बीट प्रभारी वीरेंद्रकुमार वर्मा, चौकीदार जमशेर बुधवार सुबह 10.30 बजे गश्त करने के लिए निकले थे। इस दौरान उन्हें लाश दिखाई दी। लाश पर चोट के निशान नहीं हैं। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणें का पता चलेगा। युवक की शिनाख्त के लिए पुलिस जवानों ने झांझर, असीरगढ़, चुलखान सहित अन्य गांव में पूछताछ की। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

खबरें और भी हैं...