पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जलसंकट से निपटने के लिए कराएं कुओं का गहरीकरण

जलसंकट से निपटने के लिए कराएं कुओं का गहरीकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. बाबा साहेब अंाबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को ग्राम पंचायत नसीराबाद में ग्रामसभा हुई। 5 घंटे चली सभा में विकास कार्यों सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। सभा में ग्रामीणों ने जलसंकट पर चिंता जताई। इससे निपटने के लिए सुझाव दिए। ग्रामीणों ने कहा गांव के सार्वजनिक कुएं का गहरीकरण करवाएंगे तो पानी की परेशानी नहीं होगी। इससे नलों में पानी सप्लाय कर सकते है।

ग्रामसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इसमें बताया गया कि कौन योजनाओं के लिए पात्र है। कौनसे कागजात जरूरी है। इस दौरान पीएम आवास के लिए 123, उज्जवला गैस योजना के लिए 38 आवेदन आए। इन आवेदनों का सत्यापन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 14 बीपीएल कार्ड बंद होने की शिकायत की गई। सचिव अनिल पाटील ने इसकी जांच कर चालू करवाने की बात कही। सरपंच ममता रूपेश इंगले ने गांव में विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव बनाने, काम शुरू करवाने सहित अन्य जानकारी दी। साथ ही दिए गए सुझावों को अमल में लाने का आश्वासन दिया।

डॉ. बाबा साहेब अंबेडकरजी की जयंती के उपलक्ष्य में हुई ग्रामसभा, लोगों ने दिए आवेदन, बताई समस्याएं

ग्राम पंचायत नसीराबाद में ग्रामसभा हुई।

हैंडपंप खनन के लिए प्रस्ताव पारित

निंबोला पंचायत में ग्रामसभा में विभिन्न निर्णय लिए गए। इसमें लोगों ने पानी की समस्या बताने पर सरपंच पप्पू पाटील, सचिव रफीक तड़वी ने वार्ड क्रमांक 14, 15, 19 में हैंडपंप खनन करने के प्रस्ताव को पारी किया। सभा में हितग्राही मूलक योजनाओं पर चर्चा की गई। पंचों को अपने-अपने वार्डों से हितग्राहियों से आवेदन करवाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। सभा में जल आवर्धन योजना के तहत पानी की टंकी निर्माण, ट्यूबवेल और पाइप लाइन विस्तार की जानकारी दी गई। सरपंच पप्पू पाटील ने कहा जल्द काम शुरू करवाएंगे। पंचों को स्वच्छता अभियान के तहत काम करने के लिए कहा गया। साथ ही लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए जानकारी दी गई।

खबरें और भी हैं...