गौ कृपा कथा को लेकर हुई बैठक
मौलासर| निमोद स्थित गौशाला में मई में आयोजित गौ कृपा कथा के आयोजन को लेकर शनिवार को अध्यक्ष भूराराम कूदणा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। पूर्व उपसरपंच धर्मेंद्र भार्गव ने बताया कि गौशाला में 13 से 19 मई तक आयोजित कथा को लेकर कथावाचक साध्वी गोपाल दीदी ने कथा से अवगत करवाया तथा आयोजन के लिए तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। कथा प्रतिदिन शाम 7 से रात 10 बजे तक होगी। बैठक के दौरान सरपंच बनवारीलाल मानावत, प्रभू दयाल अग्रवाल, रामअवतार शर्मा, किशनलाल मूंड, रामकिशोर अग्रवाल, विजय सैन, राजकुमार अग्रवाल, पिन्टू भार्गव, विजय जोशी व भवानी आदि मौजूद रहे।