पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुगमा में धिक्कार दिवस आज मनेगा

मुगमा में धिक्कार दिवस आज मनेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संयुक्त मोर्चा की ओर से आहूत कोलइंडिया व्यापी हड़ताल को जेबीसीसीआई से जुड़े ट्रेड यूनियन के नेताओं द्वारा स्थगित किए जाने को लेकर सीएमडब्ल्यू द्वारा आहूत धिक्कार दिवस को सफल बनाने के लिए नेताओं ने प्रतिवाद सभा की। सभा ईसीएल मुगमा क्षेत्र की सभी कोलियरियों में आयोजित कर कोलकर्मियो को एकजुट होकर जेबीसीसीआई से जुड़े नेताओं के खिलाफ 17 अप्रैल को धिक्कार दिवस को सफल बनाने की अपील की गई। इस दौरान केंद्र सरकार व कोयला मंत्रालय के विरोध में लोगों ने जमकर नारेबाजी की। वहीं बैजना कोलियरी में भी बीसीकेयू से जुड़े कोलकर्मियों ने एक घंटे तक प्रदर्शन किया तथा केंद्र सरकार व कोयला मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी की। प्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कोयले के वाणिज्यीकीकरण किए जाने से कोलइंडिया की सभी शाखाओं पर खतरा उत्पन्न हो जाएगा। इससे निजी कंपनियां कोयला उद्योग में हावी होकर मजदूरों का शोषण कर कम लागत में कोयले का उत्पादन कर उसे बाजार में बेचेगी। वहीं कम कीमत में कोयला मिलने से कोल-इंडिया के कोयले का खरीदार तक नहीं मिलेगा। इसे लेकर जेबीसीसीआई से जुड़े सभी ट्रेड यूनियनों द्वारा 16 अप्रैल को कोलइंडिया व्यापी हड़ताल की घोषणा की गई थी, परंतु जेबीसीसीआई से जुड़े कुछ यूनियन की गतिविधियों के कारण हड़ताल को वापस ले लिया गया। सीएमडब्ल्यू इसका विरोध करती है।

खबरें और भी हैं...