पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निरसा में मनी आंबेडकर की जयंती, निकला जुलूस

निरसा में मनी आंबेडकर की जयंती, निकला जुलूस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थापरनगर | अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा के तत्वावधान में मंगलवार को पिथाकियारी शहीद मैदान में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की तस्वीर के साथ जुलूस निकाल कर हुई। जुलूस में सभी नीला पोशाक पहन व जय भीम का नारा लगाते चल रहे थे। मुखिया धनंजय बाउरी व बीडीओ मुकेश कुमार बाउरी ने बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। सभा को बामापद बाउरी, मुखिया गोपाल दास, मजनू बाउरी, पंचायत समिति सदस्य गुलाब रविदास, एसपी चौहान, शिवचरण दास, सुरेश रविदास, मोहम्मद चांद, अर्जुन भुइया, रामचंद्र जायसवाल, सुजीत रविदास आदि ने भी अपने विचार रखे।

खबरें और भी हैं...