पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस ने तरामुनी को कुल्टी से किया बरामद, आरोपी को जेल

पुलिस ने तरामुनी को कुल्टी से किया बरामद, आरोपी को जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निरसा थाना क्षेत्र के मुगमा निवासी दिहाड़ मजदूर श्यामलाल मुर्मू की प|ी तारामुनी मुर्मू को पुलिस ने प. बंगाल के कुल्टी से बरामद कर निरसा ले आई। पुलिस पकड़े गए आरोपी सोमरी उर्फ मालती देवी की निशानदेही पर तारामुनी को कुल्टी से बरामद किया। वहीं पति श्यामलाल मुर्मू की शिकायत पर सोमरी उर्फ मालती देवी को मंगलवार को जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि रविवार को सोमरी उर्फ़ माला देवी तारामुनी को अपने साथ कहीं ले कर चली गई थी। पति श्यामलाल व स्थानीय ग्रामीणों ने जब घर के बच्चों से पूछा तो पूरा मामला सामने आया। ग्रामीणों ने सोमरी उर्फ़ माला देवी को सोमवार को पकड़ पुलिस को सौंपा तथा श्यामलाल ने निरसा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। सोमरी उर्फ माला देवी की निशानदेहि पर निरसा पुलिस प. बंगाल के कुल्टी पुलिस से संपर्क किया तथा कुल्टी के केंदुआ बाजार हसनपूरा इमली तालाब निवासी ताहिर अंसारी की घर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान निरसा व कुल्टी पुलिस ने ताहिर अंसारी के घर से तारामुनी को बरामद किया। हलांकि इस दौरान निरसा पुलिस ताहिर को हिरासत में लेकर निरसा लाने का भी प्रयास किया, पर कुल्टी पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कहे जाने से उसे लाया नहीं जा सका।

खबरें और भी हैं...