पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बांग्ला नववर्ष पर पूजा करने तारापीठ जा रहे पंचायत समिति सदस्य समेत पंचेत के पांच युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत

बांग्ला नववर्ष पर पूजा करने तारापीठ जा रहे पंचायत समिति सदस्य समेत पंचेत के पांच युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले में स्थित तारापीठ जा रहे पंचेत के भक्तों की कार बंगाल के सिउड़ी माल्यारपुर के समीप छड़ लदे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी बांग्ला नववर्ष और अमावस्या के अवसर पर मां तारा की पूजा करने जा रहे थे। घटना शनिवार की रात लगभग नौ बजे की है। मृतकों में एग्यारकुंड प्रखंड की बांदा पूरब पंचायत के पंचायत समिति सदस्य 40 वर्षीय मनीष सिंह भी शामिल है। हादसे में जिनकी मौत हुई, उनमें मनीष सिंह समेत कार चालक 23 वर्षीय मिंटू साव, पंचेत खरकेयारी निवासी 42 वर्षीय मिहिर गोप, पंचेत से सटे महेशनदी गांव निवासी 38 वर्षीय महेश मंडल व पंचेत चेकपोस्ट निवासी 37 वर्षीय राजेश मंडल शामिल हैं।

वहीं दुर्घटना के बाद घायल मिहिर गोप को इलाज के लिए दुर्गापुर स्थित मिशन अस्पताल ले जाया गया, परन्तु इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सभी के परिजन शव को पंचेत लाने के लिए घटनास्थल पर गए हुए है।

निगेटिव न्यूज

िसर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है

मनीष। फाइल फोटो

सिर और सीने के आरपार हो गई छड़ें

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मनीष सिंह अपने चार साथियों के साथ निजी कार से पूजा करने शनिवार की संध्या तारापीठ के लिए निकले थे। इसी दौरान सिउड़ी मल्यारपुर के समीप सड़क के तीखी मोड़ पर छड़ लदे खड़े ट्रक को कार चालक देख नहीं सका और तेज गति से पीछे से जा टकराया। हादसे में ट्रक में लदी छड़ सीधी कार में सवार लोगों के सिर व सीने को पार कर गई। बाद में स्थानीय लोगाें ने पुलिस के सहयोग से सभी शवों को बाहर निकाला।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन।

इधर, इटखोरी में बाइक को रौंदते निकल गया ट्रक, दो की मौत

शादी समारोह से लौट रहे थे बाइक पर सवार युवक

भास्कर न्यूज | इटखोरी

इटखोरी-चौपारण रोड पर शनिवार देर रात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे चौपारण थाना क्षेत्र के ठूठी गांव के मुकेश सिंह (26) व सूर्यदेव शनि उर्फ छोटू सिंह (19) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसी गांव के छोटन सिंह (24) गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये तीनों युवक एक ही बाइक (जेएच 02 एए/ 2540) पर भद्रकाली मंदिर परिसर से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। मुकेश सिंह बाइक चला रहे थे, जबकि सूर्यदेव और छोटन पीछे बैठे थे। गणपति फैमिली रेस्टोरेंट के पास सामने से आ रहा ट्रक बाइक को कुचलते हुए निकल गया। राहगीरों ने इटखोरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां सूर्यदेव और मुकेश सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छोटन सिंह को प्राथमिक इलाज के बाद रांची रेफर कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...