पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रतिभा निखारने के लिए प्रतियोगिताएं जरूरी: अरुप

प्रतिभा निखारने के लिए प्रतियोगिताएं जरूरी: अरुप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थापरनगर/मुगमा | चंचलार्जुन गाजो भरत सरदार बिंद संस्था के तत्वावधान में आयोजित चंचल प्रतिभा खोज सम्मान प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को रविवार को डॉ. राजेंद्र क्लब खुदिया में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अरुप चटर्जी, इंग्लिश स्कूल ऑफ लर्निंग के प्रधानाध्यापक मो. मकसूद आलम व संस्था के अध्यक्ष अर्जुन बिंद मौजूद थे। मौके पर विजयी प्रतिभागियों को विधायक अरुप चटर्जी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर विधायक अरुप चटर्जी ने कहा कि चंचल बिंद की ओर से प्रतिभा खोज सम्मान प्रतियोगिता का आयोजन करना बच्चों में छिपी प्रतिभा को जागृत करने का एक प्रयास है। प्रतियोगिता का मुख्य थीम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रखा गया था। निरसा में अनेक प्रतिभाएं हैं, जिन्हें उचित प्लेटफॉर्म नहीं मिलने के कारण उन्हें आगे बड़ने का मौका नहीं मिल पाता।

खबरें और भी हैं...