ससुराल गए दामाद ने विवाहिता के साथ की ज्यादती की कोशिश
निरसा थानांतर्गत राजपुरा बस्ती में ससुराल आए दामाद ने स्नान करने गई गांव की एक विवाहिता के साथ ज्यादती करने की कोशिश की। महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने परिजनों व ग्रामीणों को जानकारी दी।
ग्रामीणों के पहुंचने तक भी आरोपी घटनास्थल पर ही मौजूद था। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी दामाद की जमकर पिटाई कर निरसा पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी कंचनडीह निवासी अधेड़ अजय बाउरी है। इस संबंध में भुक्तभोगी महिला ने निरसा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। भुक्तभोगी महिला ने बताया कि वह रविवार की दोपहर शौच करने तालाब गई थी। शौच के बाद घर लौटने के क्रम में सुनसान स्थल पर अजय आ धमका। इसके बाद मेरे साथ ज्यादती का प्रयास करने लगा। आरोपी कंचनडीह निवासी अजय बाउरी का विवाह राजपुरा निवासी पारुल बाउरी के साथ हुई है। वह अपने ससुराल राजपुरा गया हुआ था। इसी बीच गांव की विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने की जानकारी जब ग्रामीणों व उसके ससुरालवालो को मिली तो सभी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ-साथ उसके ससुरालवालों ने भी आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। वहीं ससुरालवालो का कहना है कि समाज में मौजूद ऐसे दानवों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस दौरान स्थानीय लोग भी काफी आक्रोशित दिखे।
अजय बाउरी