निरसा में धूमधाम के साथ मना पोइला बैशाख
निरसा|निरसा क्षेत्र में बंगला भाषा-भाषी समाज के लोगों ने रविवार को धूमधाम के साथ पोइला बैशाख सह नववर्ष धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान सभी दुकानों व घरों मेंं मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई। बंगला भाषा-भाषी समाज के लोगों ने नए पोशाक पहन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की तथा नववर्ष मंगलमय हो इसकी कामना की। इस दौरान लोग सभी मंदिरों में मत्था भी टेकते नजर आए।