निरसा हटिया से बाइक चोरी
थापरनगर|निरसा थाना क्षेत्र के जयपुर निवासी तपन कुमार बाउरी की बाइक रविवार की दोपहर अज्ञात चोरों ने निरसा हटिया से चुरा ली। इस संबंध में भुक्तभोगी ने निरसा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में तपन ने बताया कि वह सब्जी लेने निरसा हटिया आए थे। बाइक (संख्या जेएच-10एके 8145) खड़ी कर वह सब्जी खरीदने लगा। लौटा तो उनकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन करने के बावजूद गाड़ी का कोई पता नहीं चला। ज्ञात हो कि निरसा हटिया में रविवार व गुरुवार को लगनेवाली हटिया से चोर आए दिन बाइक चुराते रहते हैं। इससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल व्याप्त है।