पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेवानिवृत्त ईसीएल अधिकारी के घर से तीन लाख की संपति चोरी

सेवानिवृत्त ईसीएल अधिकारी के घर से तीन लाख की संपति चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निरसा थाना क्षेत्र की ईसीएल गोपालपुरा आवासीय में कॉलोनी रविवार की रात चोरों ने सेवानिवृत्त ईसीएल अधिकारी एनके सिंह के आवास में लगभग तीन लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर चलते बने। इस संदर्भ में भुक्तभोगी सेवानिवृत्त ईसीएल अधिकारी ने निरसा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। इस संदर्भ में ईसीएल मुगमा क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अभियंता एनके सिंह ने बताया कि पिछले 5 दिनों से वे निजी काम से पटना गए थे। इस दौरान उनका घर खाली था तथा रात्रि में सोने के लिए दो स्थानीय लोगों को अपने आवास में रखा था। रविवार की रात लगभग 8:00 बजे चोरों ने आवास का मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ अंदर प्रवेश कर घर में रखे जेवरात, कपड़ा व नकदी सहित लगभग तीन लाख रुपए की संपत्ति लेकर चलते बने। रात्रि लगभग 10:00 बजे जब आवास पर सोने दो कर्मी पहुंचे तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा था। इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। आसपास के लोग जुटे तथा इसकी जानकारी निरसा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की। इस संबंध में निरसा थाना प्रभारी परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि भुक्तभोगी द्वारा चोरी की लिखित शिकायत दी गई है।

खबरें और भी हैं...