निरसा में गरीबी से आकर युवक ने कर ली खुदकुशी
निरसा थाना क्षेत्र के विद्यासागर कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय राजू शर्मा आर्थिक तंगी के कारण सोमवार की रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सुबह राजू के शव को देख परिजनों ने हो-हल्ला कर इलाज के लिए ले गए, परंतु चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे निरसा पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। राजू शर्मा के पिता सेवानिवृत्त कोल-कर्मी हैं। राजू की शादी के बाद से ही उसे रोजगार के लिए कुछ काम करने की बात परिजनों द्वारा कही जाती थी। राजू की तीन बेटियां हैं। इनमे 9 वर्षीय नंदनी कुमारी, 6 वर्षीय आराध्या व 4 वर्षीय पायल शामिल हैं। पूर्व में राजू टाटानगर की सीमेंट फैक्ट्री में काम करता था। परंतु बीते कई वर्षो से वह बेरोजगार घर पर ही था तथा प्रतिदिन शराब का सेवन करता था। घर की माली हालत सुधारने के लिए उसके पिता सेवानिवृत्त होने के बावजूद तेतुलिया स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। बेरोजगार बेटे को पिता हमेशा रोजगार के लिए कहता रहता था। इसे लेकर हमेशा पिता-पुत्र में झगड़ा होते रहता था। सोमवार की रात भी वह शराब पीकर आया था। रात को सोने के बाद जब सुबह परिजन उसे उठाने गए तो राजू मृत पड़ा हुआ था। वहीं राजू की मौत के बाद परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।