पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवाहिता के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाया युवक

विवाहिता के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाया युवक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निरसा थाना क्षेत्र के जोरकाटांड़ गांव में स्थानीय लोगों ने गांव की बहू के साथ युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना जिप अध्यक्ष रोबिन चंद्र गोराई को दी। निरसा पुलिस व जिप अध्यक्ष की उपस्थिति में ग्रामीणों के बीच बैठक बुलाई गई। इसमें दोनों ने प्रेम संबंध होने की बात कही। निरसा पुलिस आरोपी युवक को निरसा थाना ले आई तथा शुक्रवार को बैठक कर मामले के समाधान की बात कही। ग्रामीणों ने बताया कि जोरकाटांड़ के विवाहित का मैके धनसार में है। विवाह से पूर्व धनसार निवासी राजकुमार साव उर्फ़ जिला के साथ उसका प्रेम संबंध था। दोनों का ही विवाह अलग-अलग स्थानों में हो गया। राजकुमार को जहां दो बच्चे हैं। वहीं विवाहित तीन बच्चो की मां है। आए दिन राजकुमार साव जोरकाटांड़ आकर विवाहित से मिलते थे। इससे ग्रामीणों को शक हुआ। गुरुवार को जब ग्रामीण मौके पर पहुंचा तो दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।

खबरें और भी हैं...