निरसा|निरसा थाना क्षेत्र के हाथबाड़ी एनएच-2 पर गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित हो जाने के कारण हाइवा, कार व टैंकर के बीच भिड़ंत हो गई। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार सवार पवन कुमार सिंह व विपिन पासवान दुर्घटना में बाल-बाल बचे। दुर्घटना के बाद आधे घंटे तक एनएच-2 स्वतः जाम हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची निरसा पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाना ले आई। इस संबंध में पवन कुमार सिंह ने कहा कि गुरुवार को कार से हमलोग जामताड़ा से प. बंगाल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हाथबाड़ी के समीप हाइवा अचानक ब्रेक लगाने के कारण हमारी कार अनियंत्रित हो गई तथा पहले हाइवा से व उसके बाद टैंकर से जा टकराई। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।