पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंसस को 15 लाख तक की योजनाओं के चयन का मिला अधिकार: बीडीओ

पंसस को 15 लाख तक की योजनाओं के चयन का मिला अधिकार: बीडीओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निरसा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में सोमवार को जिला योजना अनाबद्ध निधि के तहत योजनाओं के चयन को लेकर निरसा प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख सरिता देवी व बीडीओ मुकेश कुमार बाउरी मौजूद थे। बैठक में सदस्यों को अपनी पंचायतो में 15 लाख रुपए तक शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल, सड़क आदि योजनाओं का चयन कर दो दिनों के अंदर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया गया। चयनित योजनाओं को इस वित्तीय वर्ष में ही क्रियान्वयन करने की भी बात कही गई। बीडीओ मुकेश कुमार बाउरी ने कहा कि जिला योजना अनाबद्ध निधि के तहत सभी पंचायत समिति सदस्य अपनी पंचायतों में वैसे योजनाओं का चयन करे, जिससे आमजनों को सामूहिक लाभ मिल सके। उपयोगिता एवं प्राथमिकता के आधार पर उन योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। बैठक में उपप्रमुख अबूअयूब अंसारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी राजकुमार सहित दर्जनों की संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

खबरें और भी हैं...