निरसा|निरसा थाना क्षेत्र के गोपालपुरा व तिलतोड़िया के बीच स्थित जंगल में सोमवार को निरसा पुलिस ने छापेमारी कर जुआ अड्डा का भंडाफोड़ किया। पुलिस की छापेमारी को देख जुआ खेल रहे जुआरी मौके से भागने लगे। इस दौरान पुलिस एक व्यक्ति सहित चार बाइक को जब्त किया। इस संबंध में निरसा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने बताया कि निरसा पुलिस को जुआ संचालन की गुप्त सूचना मिली थी।