बच्चों को दी गई डेंगू की जानकारी
कुमारधुबी|निरसा स्वास्थ्य केन्द्र के बुनियादी स्वास्थ्य निरीक्षक शकील जमाली ने बुधवार को शिवलीबाड़ी मवि में बच्चों को जानलेवा डेंगू बीमारी की जानकारी दी। कहा डेंगू मादा मच्छर के काटने से होता है। यह साफ ठहरे हुए पानी में पनपता है। सलाह दी कि घर, आंगन एवं घर के आसपास बेकार टायर, टूटे बर्तन, बोतल, टीन, फूलदान आदि में पानी जमा न होने दें। तेज बुखार, सिरदर्द और आंख की पुतली के पीछे दर्द इस बीमारी के लक्षण हैं। यह शिकायत मिलने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।