पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेतन को ले मजदूरों ने चापापुर में किया प्रदर्शन

वेतन को ले मजदूरों ने चापापुर में किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईसीएल मुगमा क्षेत्र के चापापुर कोलियरी कार्यालय में बुधवार की सुबह बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों ने समय पर पे-स्लिप व एसएलपी (सर्विस लिंक प्रमोशन) नहीं उपलब्ध कराने का आरोप लगाया। इसके बाद कोलियरी प्रबंधन द्वारा जल्द से जल्द पे-स्लिप व एसएलपी दिए जाने के आश्वासन के बाद मजदूर शांत हुए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अमीत मुखर्जी ने कहा कि, प्रबंधन की लापरवाही के कारण मजदूरों को पे स्लिप नहीं मिला है तथा उनका वेतन भी नहीं चढ़ा है, जबकि अन्य कोलियरियों में मजदूरों को का वेतन भी चढ़ गया है तथा बहुत जल्द उनके बैंक खातों में पैसे चले जाएंगे। चापापुर कोलियरी प्रबंधन के लापरवाही के कारण मजदूरों को समय पर पे-स्लिप व वेतन का भुगतान नहीं हो पाता। वहीं 36 मजदूरों का एसएलपी में 1 वर्ष का एरियर भुगतान नहीं किया गया। कोल माइंस एक्ट के तहत भूमिगत खदान में कार्य करने वाले मजदूरों को 7 वर्ष में एवं खदान के ऊपर कार्य करने वाले मजदूरों को 8 वर्ष में पदोन्नति दी जाती है। चापापुर कोलियरी प्रबंधन की लापरवाही के कारण 7 साल के स्थान पर 8 साल के बाद छत्तीस भूमिगत खदान में कार्य करने वाले मजदूरों का प्रमोशन हुआ है। उनके 1 वर्ष का एरियर का भुगतान नहीं हो पा रहा है।

अगर प्रबंधन इस दिशा में जल्द से जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाता है तो हम लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मौके पर प्रदीप कर, परेश सोरेन, बामापद बाउरी, किस्टो मंडल, सुमन चक्रवर्ती, सुबल तिवारी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...