चंद्रवंशी समाज का सम्मेलन संपन्न
निरसा | निरसा प्रखंड के पांड्रा गांव में झारखंड प्रदेश चंद्रवंशी समाज का 17 वां सम्मेलन बुधवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत डॉ. भीम राव आंबेडकर व जरासंध के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित के साथ हुई। इस दौरान 12 प्रस्ताव पारित किए गए। सम्मेलन में समाज से जुड़े दिवंगत सहयोगियों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।