पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आगजनी से मजदूर का घर जलकर खाक

आगजनी से मजदूर का घर जलकर खाक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निरसा|निरसा प्रखंड की रांगामटिया पंचायत के धरमपुर गांव निवासी दिहाड़ी मजदूर बुधराय टुडू के फूस घर में शुक्रवार की रात आग लग गई। घर में आग लगता देख बुधराय के परिजन हो-हल्ला करते हुए बाहर निकले। हो-हल्ला सुनकर स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। परंतु जबतक ग्रामीण आग पर काबू पाते पूरा घर जलकर ख़ाक हो चुका था। घटना की सूचना पाकर मुखिया नाजाद अंसारी मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने की बात कही। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधराय टुडू का घर खपरैल व बिचाली का बना हुआ था। साथ ही घर के अंदर भी बिचाली लगी थी। किसी तरह घर की बिचाली में आग लग जाने के कारण उसका पूरा जलकर खाक हो गया। घर में आग लगने के कारण बुधराय टुडू, उनकी प|ी व चार बच्चों के पास सर छिपाने तक की जगह नहीं बची।

खबरें और भी हैं...