पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा प्रचार प्रसार और विज्ञापन की सरकार: अरुप चटर्जी

भाजपा प्रचार-प्रसार और विज्ञापन की सरकार: अरुप चटर्जी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नूनूडीह में सम्मेलन को संबोधित करते मासस के जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद पप्पू।

भास्कर न्यूज|चासनाला

नूनूडीह स्थित एनबीसीसी कॉलोनी के सामुदायिक भवन में रविवार को मार्क्सवादी नारी मोर्चा का एक दिवसीय जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्‌घाटन मुख्य अतिथि निरसा विधायक अरुप चटर्जी, मासस जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद पप्पू ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक चटर्जी ने कहा कि भाजपा प्रचार-प्रसार और विज्ञापन की सरकार है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ घोर अत्याचार, बलात्कार और हत्या हो रही है। परंतु भाजपा सरकार बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारे देकर आमजनों को गुमराह कर रही है।

खबरें और भी हैं...