जीपीएस के सहयोग से चोरी गया हाइवा बरामद
तेतुलमारी | तेतुलमारी पुराना कांटा घर के समीप रहने वाले शिव शंकर वर्णवाल की हाइवा मंगलवार की रात चोरी चली गई। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे निरसा के तेतुलिया से बरामद कर लिया। बुधवार को भुक्तभोगी की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ कांड अंकित किया है। घटना के संबंध मे बताया जाता है कि तेतुलमारी निवासी शिव शंकर वर्णवाल की जीपीएस लगी हाइवा उसके आवास के समीप खड़ी थी। भुक्तभोगी रात करीब ग्यारह बजे अपने वाहन को देखने आया तो वह गायब मिला। जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दिया।
थानेदार इम्तियाज अहसन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जीपीएस का लोकेशन पता लगाया और इसकी सूचना सभी थाने को वायरलैस के माध्यम से दिया। वाहन में लगे जीपीएस का लोकेशन निरसा की ओर बताने पर थानेदार ने अपने वाहन से पीछा करना शुरू कर दिया। जैसे ही पुलिस वाहन के समीप पहुंची और हाइवा का रजिस्ट्रेशन नंबर देखने के लिए टॉर्च जलाया तभी अपराधी वाहन को छोड़ भाग निकले।